'आतंकियों के निशाने पर पूरा भारत'

दोनों देशों ने लोगों को अपनी सुरक्षा पर ध्यान देने की सलाह देते हुए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आतंकी हमले की आशंका की चेतावनी दी है।
हमले का मौका ढूंढ़ रहे हैं आतंकी
अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया है, "पूरे भारत में लगातार आतंकी हमले का खतरा बना हुआ है। आने वाले दिनों में एक साथ पड़ रहीं कई छुट्टियों (15 अगस्त) के दौरान आतंकी संगठन हमला कर सकते हैं। आतंकवादी ऐसे समय में हमले के मौके तलाशते हैं।"
कनाडा दूतावास की वेबसाइट ने कहा, "आने वाले पंद्रह दिनों में यदि कोई कनाडा का निवासी भारत आए तो अपनी सुरक्षा को लेकर खास तौर से सतर्क रहे। स्वतंत्रता दिवस जैसे मौकों पर दहशत फैलाने के लिए आतंकवादी मौका ढूंढ़ते रहते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications