चीन में भूस्खलन की चपेट में इमारतें

image-090811041125_typhoon_170_thump.jpg hindi.oneindia.com}

चीन में हुए भूस्खलन से कम से कम छह अपार्टमेंट धँस गए हैं और इनमें बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं. चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार वहाँ समुद्री तूफ़ान की वजह से लाखों लोगों को उनके घरों से निकाला गया और अब तक छह लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

उधर समुद्री तूफा़न मोराकोट की वजह से ताइवान में हुए भूस्खलन में सैंकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है. मोराकोट तूफ़ान से फ़िलीपींस , जापान और चीन में कुल मिलाकर कम से कम 40 लोग मारे गए हैं जबकि अकेले ताइवान में मरने वालों की संख्या 37 हो गई है.

खबरों के अनुसार चीन में अब भी अनेक लोग फँसे हुए है. अधिकारियों का कहना है कि उन्हें छह लोगों को सकुशल निकालने में सफलता मिली है. चीन में अनेक प्रांतों में लाखों लोगों को उनके घरों से निकाला गया है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार सैंकड़ों गाँव और शहर बाढ़ की चपेट में हैं जिससे दो हज़ार से अधिक घर और मकान गिर गए हैं. जापान में इस तूफ़ान से कम से 12 लोग मारे गए हैं. वहीं फिलीपींस में अबतक कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है.

ताइवान की स्थिति

ताइवान में अधिकारियों का कहना है कि सोमवार की सुबह हुए भूस्खलन की चपेट में शियाओ लीन गाँव पूरी तरह से आ गया जिससे वहाँ छह सौ से आठ सौ लोग लपता हैं. अधिकारियों के अनुसार एक पहाड़ के कुछ हिस्से धँसने से पूरा गाँव भूस्खलन की चपेट में आ गया.

ऐसा माना जा रहा है कि मरने वालों में अधिकतर बुज़ुर्ग और बच्चे हैं. हालाँकि अधिकारियों के अनुसार ताइवान में तूफ़ान से 37 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, इसके अलावा 35 लोग घायल हुए हैं जबकि 52 लापता हैं.

बचावकर्मी फँसे सैकड़ों लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं.लेकिन कहा जा रहा है बचाव कार्य बहुत कठिन है क्योंकि गाँव को जानी वाली सड़कें बाढ़ में बह गई हैं वहीं जम़ीन की सतह अस्थिर होने से बचावकार्य वाले हेलीकॉप्टरों को उस इलाक़े में पहुँचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

ग़ौरतलब है कि मोराकोट तूफ़ान की वजह से पिछले हफ़्ते ताइवान में लगभग दो मीटर बारिश हुई है जिससे पिछले 50 साल में सबसे भयावह बाढ़ आई.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+