कभी नहीं सुधरेगा पाक: सुरीश मेहता

Admiral Sureesh Mehta
नई दिल्‍ली। भारत में लगातार आतंकवादी घुसपैठ को अंजाम दे रहा पाकिस्‍तान कभी नहीं सुधरने वाला है। चाहे भले ही हम कश्‍मीर उन्‍हें दे दें, फिर भी पाकिस्‍तान नहीं सुधरने वाला। यह बात नौसेना अध्‍यक्ष एडमिरल सुरीश मेहता ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कही।

एडमिरल मेहता ने कहा कि पिछले दो-तीन महीनों से पाकिस्तान की ओर से आतंकवादी घुसपैठ तेज हो गई है। खास बात यह है कि पाकिस्‍तान घुसपैठियों को बेहतर तकनीकी सुविधाओं से लैस करके भारत भेज रहा है। जब तक पाकिस्तान मौजूदा पाकिस्तान के तौर पर अपना अस्तित्व बनाए रखेगा, तब तक भारत पर खतरा बना रहेगा।

चीन से भारत की बराबरी नहीं

एडमिरल ने कहा कि पाकिस्‍तान पर चाहे जितना ही दबाव क्‍यों न डाला जाए, उसकी सोच में परिवर्तन नहीं आने वाला। वो हमेशा भारत को तोड़ने की कोशिश जारी रखेगा। एडमिरल मेहता ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मसलों पर निर्णय लेने के लिए तीनों सेनाओं से परामर्श करना चाहिए। सुरक्षा के फैसले सिर्फ नौकरशाह ही लेते हैं, जिससे समग्र विचार नहीं हो पाता।

इसी महीने रिटायर हो रहे मेहता ने कहा कि भारत के लिए चीन दीर्घकालीन चुनौती है लेकिन चीन सैनिक तौर पर काफी ताकतवर है। हम उसकी बराबरी नहीं कर सकते। चीन की सेनाओं के बराबर क्षमता भारत अभी हासिल नहीं कर सकता। लिहाजा भारत को चीन के साथ अच्‍छे संबंध बनाए रखने के प्रयास करने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+