ये सदी का सबसे भयानक सूखा: प्रणब

इस बारे में वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा कि सदी के सबसे भयानक सूखे के कारण इस बार जीडीपी की विकास दर 6 फीसदी के आसपास ही रहेगी। जबकि आम बजट में केंद्र सरकार ने इस साल 7 फीसदी विकास दर की संभावना व्यक्त की थी।
फसलों की बुवाई 20 फीसदी कम
वित्तमंत्री ने कहा कि देश के 161 सूखाग्रस्त जिलों में फसलों की बुवाई पर बुरा असर पड़ा है। सूखा के चलते इस साल देश में फसलों की बुवाई 20 फीसदी कम हुई है। इस कारण जीडीपी की विकास दर कम रहने की आशंका है।
गौरतलब है कि इस साल मानसून ने उतर प्रदेश, झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत जिलों से बेरुखी दिखाई है। सही समय पर बरसात नहीं होने के कारण पूरा देश सूखा के दौर से गुजर रहा है। बिहार सरकार ने सूखाग्रस्त जिलों के किसानों के लिए विशेष पैकेजों की घोषणा की है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र से राहत पैकेज की मांग की है।


Click it and Unblock the Notifications