इराकः बम विस्फोटों में 55 मरे

Iraq Bomb Blast
बगदाद। इराक के उत्तरी मोसुल शहर में सोमवार सुबह दो ट्रक बमों के हमले सहित देश भर में हुए कई विस्फोटों में कम से कम 55 लोग मारे गए और करीब 300 लोग घायल हो गए।

उत्तरी मोसुल शहर के खजनाह गांव में सोमवार सुबह दो लॉरियों में विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 30 लोग मारे गए और 155 घायल हो गए। इस भयानक विस्फोट में 35 घर तबाह हो गए और जमीन में गड्ढे बन गए।

देश भर में हिंसा की घटनाओं में कमी आने के बावजूद मोसुल में हिंसा की घटनाओं में कोई कमी नहीं हुई है। विस्फोट की वजह से नष्ट हुए मकानों के मलबे से लापता लोगों को तलाश जारी है। यह गांव शिया बहुल है।

इस हिंसा में सुन्नी सांसद ओसामा अल नजीफी ने ईरान का हाथ होने की आशंका जताई और सरकार से और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग की है।

इधर, बगदाद में सबसे ज्यादा तबाही दो कार बम विस्फोटों से हुई, जिसमें 23 लोग मारे गए और 130 अन्य घायल हो गए। ये विस्फोट भी शिया बहुल इलाकों में हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+