एयरटेल का वायरलेस डाटा कार्ड आया

इससे लैपटाप और अन्य उपकरणों पर गतिशील अवस्था में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि डाटा कार्ड देश में रोमिंग के दौरान एयरटेल के सभी सहयोगी नेटवर्को में काम कर सकता है और अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग के दौरान जीएसएम नेटवर्क के माध्यम से काम करेगा।
दिल्ली और एनसीआर में मोबाइल सेवा के लिए भारती एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि अरोड़ा ने कहा कि एयरटेल हमेशा सुनिश्चित करता है कि उसके उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिले और वे अत्याधुनिक सुविधाओं और उत्पादों का लाभ उठाएं।
कंपनी के अनुसार उपभोक्ता 348 रुपये के किराए पर एक महीने में 500 एमबी तक मुफ्त डाटा का आनंद उठा सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल दिल्ली और एनसीआर के उपभोक्ताओं को ही मिल सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications