पाकिस्तान का मुंबई हमले के 4 हमलावरों के शव लेने से इंकार

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने समाचार एजेंसी ऑनलाइन को बताया कि भारतीय मीडिया में प्रसारित इस आशय की खबरे गलत और बेबुनियाद हैं।

एजेंसी के अनुसार, "उन्होंने भारतीय मीडिया के रवैये के कड़ी आलोचना की और कहा कि पाकिस्तान और भारत के प्रधानमंत्रियों ने हाल ही में शर्म अल-शेख में महत्वपूर्ण वार्ता की है और न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन के दौरान सचिव स्तरीय वार्ता भी होने वाली है, ऐसे में यह वक्त ऐसी निराधार खबरे छापने का नहीं है।"

बासित ने कहा कि भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने कभी भी भारत से 26/11 के चार हमलावरों के शव सौंपने का अनुरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि भारतीय मीडिया ऐसी खबरें देने से परहेज करे जो दोनों देशों के बीच जारी वार्ता प्रक्रिया में व्यवधान डाल सकती हैं।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री जयंत पाटिल ने सोमवार को मुंबई में कहा था कि पाकिस्तान मुंबई हमलों के दौरान मारे गए नौ में से चार आतंकवादियों के शव स्वीकार करने को राजी हो गया है। पाटिल ने संवाददाताओं को बताया, "अब हम केंद्र से अनुरोध करेंगे कि पाकिस्तान सभी नौ आतंकवादियों के शव स्वीकार करे। हमें उम्मीद है कि यह मामला अगले 10 दिन में निपट जाएगा।"

पाटिल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि पाकिस्तान सरकार नौ में से चार आतंकवादियों के शव स्वीकार करने पर राजी हो गयी है। पाटिल ने कहा कि उन सभी आतंकवादियों के शव पिछले नौ महीनों से मुंबई के जे जे अस्पताल के शवगृह में पड़े हैं और उनकी हालत अच्छी नहीं है।

यह पूछने पर पाकिस्तान द्वारा शवों को स्वीकार करने से इंकार किए जाने की सूरत में सरकार क्या कदम उठाएगी, पाटिल ने कहा कि समय आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+