हिमाचल में स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध मामले
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल (आईजीएमसीएच) के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक एस.एस.मिन्हास ने आईएएनएस को बताया कि चिकित्सकीय जांच के बाद दोनों संदिग्धों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मिन्हास ने कहा, "संदिग्धों को घर पर रहने की सलाह दी गई है।"
संदिग्धों में शामिल एक 20 वर्षीय व्यक्ति हाल में पुणे से लौटा है और दूसरा 27 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली से लौटा है।
मिन्हास ने कहा, "दोनों संदिग्धों से लिए गए नमूनों को दिल्ली भेजा गया है।"
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिंदल ने कहा कि राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है।
उन्होंने कहा, "फ्लू के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए आईजीएमसीएच में और सभी जिला चिकित्सालयों में अलग वार्डो की व्यवस्था की गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications