रोजर रोज मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने
कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि रोज, डगलस हार्टविक का स्थान लेंगे। हार्टविक, लॉकहीड मार्टिन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के गठन के समय से उसके नई दिल्ली स्थित कार्यालय का नेतृत्व कर रहे थे।
हार्टविक को कंपनी के अंतर्राष्ट्रीय कारोबार विकास दल का विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया है।
लॉकहीड मार्टिन के कॉरपोरेट अंतर्राष्ट्रीय कारोबार विकास के उपाध्यक्ष पैट डेवर ने कहा, "लॉकहीड मार्टिन ने एक ठोस प्रतिबद्धता के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया था और नई दिल्ली स्थित हमारा कार्यालय इस देश के लिए पूरी तरह समर्पित है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications