आस्ट्रेलिया ने भारतीय छात्रों की सुरक्षा का भरोसा दिया : कृष्णा
कृष्णा पिछले सप्ताह चार दिवसीय यात्रा पर आस्ट्रेलिया गए हुए थे। उस दौरान उन्होंने आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री केविन रुड और विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ से मुलाकात की थी और पैसिफिक आइसलैंड फोरम में हिस्सा लिया था।
स्वदेश लौटने के बाद जारी एक बयान में विदेश मंत्री ने कहा है कि उन्होंने भारतीय छात्रों की सुरक्षा के बारे में भारत की गहरी चिंता से आस्ट्रेलिया सरकार को अवगत कराया और इस बात पर जोर दिया कि छात्रों की वाजिब शिकायतों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है ताकि भारतीय छात्र वहां एक अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा का अनुभव कर सकें।
कृष्णा ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि आस्ट्रेलिया सरकार इस मामले पर काम कर रही है।
ज्ञात हो कि आस्ट्रेलिया के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में लगभग 97,000 भारतीय छात्र अध्ययन कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications