छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर
पुलिस के अनुसार दंतेवाड़ा के किरनदुल क्षेत्र में दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कार्रवाई में छह नक्सली मारे गए।
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अमरीश मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, "हमने एक नक्सली शिविर को निशाना बनाया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के सहयोग से भारी संख्या में हथियारों से लैस हमारे पुलिसकर्मियों ने सोमवार को नक्सलियों पर धावा बोला। कार्रवाई मंगलवार तड़के तक चली। कार्रवाई में छह नक्सली मारे गए और उनके हथियार बरामद हुए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications