तालिबान बैतुल्लाह महसूद के जिंदा होने का सबूत दे : पाकिस्तान
इस्लामाबाद, 11 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने मंगलवार को तालिबान से फिर कहा कि वह साबित करे कि तालिबान नेता बैतुल्ला महसूद अभी जिंदा है। पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने दोहराया कि सरकार के पास इस बात की विश्वसनीय व ठोस सूचना है कि महसूद मारा जा चुका है।
मलिक ने संसद भवन में संवाददाताओं को बताया, "बैतुल्लाह महसूद की मौत के बारे में हमारे पास विश्वसनीय और ठोस सबूत हैं।"
मलिक ने बैतुल्लाह के सहायक हकीमुल्लाह महसूद को महत्वहीन बताया। उन्होंने कहा, "बैतुल्लाह मुख्य मुद्दा है। अब तहरीक-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को साबित करना चाहिए कि बैतुल्लाह जिंदा है।"
मलिक ने कहा कि हकीमुल्लाह महसूद ने दावा किया है कि वह बैतुल्लाह से मिला चुका है तो उसे अपनी मुलाकात के बारे में वीडियो टेप सबूत के रूप में मीडिया को उपलब्ध कराना चाहिए।
मलिक ने यह भी कहा कि टीटीपी के नए प्रवक्ता आजम तारिक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बैतुल्लाह मारा जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications