मलेशियाई बैडमिंटन कोच में स्वाइन फ्लू के लक्षण
आयोजक समिति के निदेशक और भारतीय टीम के कोच पुलेला गोपीचंद ने आईएएनएस को बताया, "सिडेक ने कल शाम गले में दर्द की शिकायत की थी। उनके नमूने जांच के लिए भिजवा दिए गए हैं। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। हम हर तरह की ऐहतियात बरत रहे हैं।"
आयोजन स्थल पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों को सोमवार रात मास्क पहने देखा गया। सोमवार शाम से शुरू हुई छह दिन की प्रतियोगिता में 42 देशों के 250 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications