जम्मू में स्वाइन फ्लू का पहला मामला
राज्य में स्वाइन फ्लू की पहली मरीज पुणे में पढ़ने वाली एक छात्रा है जो इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां बिताने घर आई हुई थी। एक अन्य व्यक्ति की जांच रिपोर्ट नकारात्मक आई है जबकि चार अन्य की जांच के नतीजे आना अभी बाकी है।
इन चारों में से तीन पुणे और बेंगलुरु में पढ़ते हैं तथा एक सीमा सुरक्षा बल का जवान है जो छुट्टियां बिताने के बाद उत्तर प्रदेश से लौट कर आया है।
जम्मू के स्वास्थ्य सेवा निदेशक जसबीर सिंह ने बताया, "पुणे में पढ़ने वाली जम्मू के नानक नगर रहने वाली आकांक्षी के स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाए जाने के बाद उसे आज एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।"
एक सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक ने आईएएनएस को बताया, "हम उसके इलाज का प्रबंध कर रहे हैं। हमारे पास दवाइयां और किट उपलब्ध नहीं होने के कारण हमने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से इनकी आपूर्ति करने को कहा है।"
इस बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने को तत्पर रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications