'ईरान 3 अमेरिकी नागरिकों को रिहा करे'
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ईरानी मीडिया ने एक अगस्त को खबर दी थी कि इराक के कुर्द क्षेत्र के समीप ईरानी सीमा से तीन अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। ईरानी सरकार का मानना है कि ये तीनों पत्रकार हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता रोबर्ट वुड ने कहा कि ईरानी सरकार ने तेहरान में स्थित स्विस दूतावास के अधिकारियों को यात्रा की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत ईरान को स्विस अधिकारियों को यात्रा की अनुमति देनी चाहिए।
उल्लेखनयी है कि गत 30 वर्षो से ईरान और अमेरिका में औपचारिक रूप से कूटनीतिक संबंध नहीं है। ऐसी स्थिति नें स्विस अधिकारी अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications