आजाद ने स्वाइन फ्लू पर मुख्यमंत्रियों व अधिकारियों से चर्चा की (लीड-1)

आजाद ने उन अधिकारियों के साथ भी चर्चा की, जिन्हें विभिन्न राज्यों में जाकर वहां फ्लू के विस्तार को रोकने के उपायों में मदद देनी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने यहां बताया कि आजाद ने मुख्यमंत्रियों के साथ सोमवार की रात भी चर्चा की थी और मंगलवार सुबह भी उनसे चर्चा की।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, "राज्य सरकारों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने तैयारी को और चुस्त करने पर जोर दिया।"

एक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, "स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न मंत्रालयों के संयुक्त सचिवों और अतिरिक्त सचिवों से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की।"

अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को राज्यों में क्षमता विकसित करने के बारे में सलाह दी।"

विभिन्न मंत्रालयों के ये 35 वरिष्ठ नौकरशाह विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलने जाएंगे। इस दल को 15 अगस्त के पहले अपना दौरा पूरा करने के लिए कहा गया है।

अधिकारी ने कहा, "स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्रियों से भी आग्रह किया है कि वे इन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात करें। इससे सभी निर्णयों को तत्परता के साथ लेने में मदद मिलेगी।"

बयान में कहा गया है, "स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए एक एकीकृत रणनीति के तहत केंद्र, राज्य, स्थानीय सरकारी संस्थाओं, मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और निजी संस्थानों को शामिल करना है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+