उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 11 मामलों की पुष्टि
संक्रमित लोगों में आठ उसी परिवार से है, जो पिछले दिनों लंदन से लौटा है और इसी परिवार के एक पांच साल के बच्चे हसन के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। राज्य में स्वाइन फ्लू का यह पहला मामला था।
इसके अलावा संक्रमित लोगों में एक आठ साल का बच्चा है, जो हाल ही सिंगापुर से लौट कर आया है जबकि दूसरा इलाहाबाद का 18 वर्षीय युवक और तीसरा फैजाबाद का है।
लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नाकोत्तर आयुर्वेदिक संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) के माइक्रोबायलोजी विभाग के प्रमुख एस.ढोले ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि हमने 50 संदिग्धों के रक्त नमूनों का परीक्षण किया जिसमें 11 के स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है।
ढोले ने बताया कि सभी संक्रमित व्यक्तियों का संक्रमण अभी प्रारंभिक अवस्था में है। उन्होंने बताया कि हमने संबंधित जिले के मुख्य चिकित्साधिकारियों (सीएमओ) को इस बारे में सूचित कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications