फर्जी तरीके से विदेश भेजने के धंधे में लिप्त एक व्यक्ति गिरफ्तार

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि कुछ ट्रैवल एजेंसियां वीजा और आव्रजन की औपचारिकताओं को पूरा किए बगैर राष्ट्रविरोधी तत्वों को खाड़ी देशों में भेजने के धंधे में लिप्त हैं।

उन्होंने कहा कि प्राप्त सूचना के आधार पर एटीएस के दल ने आज राजधानी के कैसरबाग इलाके में अल तेहरान टूर एंड ट्रैवल्स और दीवा ट्रैवल्स एंड टूर्स के दफ्तरों पर छापा मारा। इस दौरान अल तेहरान के मालिक मो. अकरम काजमी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दीवा ट्रैवल्स का मालिक जावेद अहमद मौके से फरार हो गया।

बृजलाल के मुताबिक अल तेहरान ट्रैवल्स से अलग-अलग देशों के 11 पासपोर्ट व उनकी 53 छाया प्रतियां, विभिन्न देशों के वीजा की 69 मूल एवं छाया प्रतियां और बाहर जाने वाले व्यक्तियों से वसूली गई 25 लाख रुपये की राशि बरामद की गई। इसी तरह दीवा ट्रैवल्स से 6 पासपोर्ट व 19 छाया प्रति, 16 वीजा व अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

बृजलाल ने बताया कि आजमगढ़ निवासी अकरम काजमी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि पिछले दो सालों के दौरान वह वीजा और आव्रजन आदि की औपचारिकताओं को पूरा किए बगैर 100 से अधिक लोगों को फर्जी कागजातों के जरिए खाड़ी देशों में भेज चुका है। उसने बताया कि लखनऊ व राज्य के दूसरे शहरों की सैकड़ों ट्रैवल एजेंसियां इस गोरखधंधे में लिप्त हैं।

बृजलाल ने बताया कि अकरम के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+