कैलड्रोन की हत्या की साजिश रचने वाला गिरफ्तार
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार मादक पदार्थो की तस्करी करनेवाले डिमास डियाज रामोस को रविवार को सिनालोआ प्रांत से उसके चार अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया।
प्रशासन ने कैलड्रोन की हत्या की कथित तौर पर साजिश रचने की खबर के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। प्रशासन का कहना है कि उसे खुफिया रिपोर्टों से जानकारी मिली थी कि देश में कैलड्रोन की हत्या की साजिश रची जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications