जापान में भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सुरुगुआ की खाड़ी में मंगलवार तड़के 5.07 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। भूकंप का केंद्र समुद्र तल से 20 किलोमीटर अंदर स्थित था।
एहतियाती तौर पर क्षेत्र के दो प्रमुख परमाणु संयंत्रों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा मध्य जापान रेलवे कॉरपोरेशन ने भी बुलेट रेलगाड़ी सेवा रोक दी है। फिलहाल जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications