क्यूबा में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार मध्य क्यूबा के सिएगो डी अविला प्रांत में दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार दोनों ट्रक चालक काफी तेज गति से ट्रक चला रहे थे, जिस वजह से यह हादसा हुआ।
घायलों को तत्काल ही नजदीक के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications