हिंद महासागर और जापान में भूकंप के तेज झटके
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार भारत में अंडमान निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी तटीय इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हवाई स्थित सुनामी केंद्र ने तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी थी।
वैसे चेतावनी जारी करने के कुछ घंटे बाद ही इसे वापस ले लिया गया। दक्षिण पश्चिम टोक्यो से 170 किलोमीटर की दूरी पर प्रशांत महासागर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
पूर्वी जापान में मंगलवार तड़के भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई।
सुरुगुआ की खाड़ी में मंगलवार तड़के 5.07 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। फिलहाल वहां से जान-माल की क्षति की सूचना नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications