महंगाई पर काबू पाने के लिए कदम उठा रही सरकार : प्रधानमंत्री (लीड-1)
औद्योगिक संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की नजर सूखे की स्थिति पर है और वह इसके असर को कम करने और महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
सरकार के 100 दिवसीय एजेंडे की समीक्षा के बाद फिक्की के महासचिव अमित मित्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि देश के पास पर्याप्त बफर स्टॉक है और सरकार महंगाई से प्रभावी तरीके से निपटने में सक्षम है।"
मित्रा ने कहा, "उन्होंने हमसे यह भी कहा कि भारतीय खाद्य निगम जैसी केंद्रीय एजेंसियों के पास पांच करोड़ टन चावल और गेहूं के भंडार हैं, जो देश में खाद्यान की उपलब्धता और कीमत दोनों को नियंत्रित रखेगा।"
प्रधानमंत्री के इस बयान से पहले वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि देश के 626 में से 161 जिलों में सूखे की काली छाया पड़ चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications