स्वाइन फ्लू मसले पर याचिका दाखिल
अंजना जैन ने अपने वकील संजीव दुबे की ओर से दाखिल याचिका में सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दवाओं और मास्क का उचित वितरण नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि मास्क स्थानीय दवा विक्रेताओं के पास भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए जिससे इसकी कालाबाजारी रुक सके।
याचिका में कहा गया है कि ऑटो और टैक्सी ड्राइवर जो कि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाते हैं, सरकार ऐसे लोगों के लिए सुनिश्चत करे कि वे मास्क लगाएं और सावधानी के उपाय बरतें।
याचिका पर बुधवार को सुनवाई की संभावना है।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के अब तक 250 मामले सामने आ चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications