'जेल योग' से बचने के लिए खाते है जेल की रोटी!
आमतौर पर मान्यता है कि अगर किसी के भाग्य में जेल जाना लिखा है तो उसके हाथ की रेखाओं और जन्मपत्रिका (कुंडली) से पता चल जाता है क्योंकि जीवन का लेखाजोखा इन्हीं दो स्थानों पर दर्ज रहता है। अगर कुंडली में जेल (बंधन कारावास) जाने का योग है तो उससे बचने का उपाय ज्योतिषी और कर्मकांडी पंडित ही बताते है। उनके मुताबिक जेल की रोटी खाकर ही इस विपत्ति से बचा जा सकता है। यही वजह है कि कई लोग जेल की रोटी तक खाने पहुंचते हैं।
केंद्रीय जेल के अधीक्षक हरेंद्र सिंह ने आईएएनएस से चर्चा के दौरान स्वीकारा कि उनके पास अब तक कई ऐसे लोग आ जाते है जो जेल की रोटी अथवा चाय यह कह कर मांग लेते है कि अगर वे ऐसा करते है तो उन्हें जेल योग से मुक्ति मिल जाएगी। सिंह आगे कहते है कि यह लोगों का अंधविश्वास है और इसके लिए वे जेल तक चले आते है।
ज्योतिषाचार्य अनुराग मिश्रा कहते है कि जिन लोगों की जन्मपत्रिका में बंधन कारावास होता है। उन्हें विशेष अनुष्ठान कराने पर ही मुक्ति मिल सकती है। जेल रोटी आदि खाकर वे इस योग से नहीं बच सकते है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications