सी. रंगराजन की अध्यक्षता में आर्थिक सलाहकार परिषद का पुनर्गठन

परिषद को समय-समय पर प्रधानमंत्री को नीतिगत सलाह देने के साथ ही देश और विदेश की विभिन्न घटनाओं पर मासिक रिपोर्ट तैयार करनी होती है।

परिषद नियमित रूप से आर्थिक प्रवृत्तियों का निरीक्षण करती है और घरेलू तथा विदेशों में महत्वपूर्ण घटनाओं की ओर प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित करती है तथा उपयुक्त नीतिगत प्रतिक्रिया सुझाती है।

परिषद के अन्य सदस्य रेटिंग एजेंसी आईसीआरए के समित्र चौधरी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पालिसी के गोविंद राव, एशियन सोसायटी ऑफ एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स के विजय शंकर व्यास और नेशनल कौंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च के सुमन के. बेरी हैं।

परिषद के अध्यक्ष को जहां कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है, वहीं इसके सदस्यों को राज्य मंत्री का दर्जा हासिल है।

पिछले वर्ष तक परिषद की अध्यक्षता अर्थशास्त्री सुरेश तेंदुलकर करते थे। इसकी स्थापना दिसम्बर 2004 में हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+