मोदी ने स्वाइन फ्लू पर सर्वदलीय बैठक बुलाई
मुख्यमंत्री कार्यालय में एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि इस गंभीर मसले पर सभी दल एकजुट हों जिससे आगे इस बीमारी के फैलाव को रोका जा सके।
राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों से कहा कि बच्चों में फ्लू के लक्षण दिखने पर तुरंत सिविल अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सूचना दें।
अहमदाबाद नगर निगम ने सभी स्कूलों में एक चिकित्सकीय दल भेजने का फैसला किया है।
राज्य में स्वाइन फ्लू से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें अनिवासी भारतीय प्रवीण पटेल और एक सात वर्षीय बच्ची शामिल है। इस वक्त राज्य में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 14 मरीज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications