त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को मातृशोक
अंजली सरकार पिछले पांच वर्षो से कई बीमारियों से संघर्ष कर रही थीं। मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
अंजलि सरकार के चिकित्सक प्रदीप भौमिक ने कहा, "बुढ़ापे की कई बीमारियां उन्हें घर कर गई थी। वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं। बेटे मानिक सरकार तो मुख्यमंत्री हैं जबकि बेटी सरकारी शिक्षिका है।"
मुख्यमंत्री की पत्नी पांचाली भट्टाचार्य ने आईएएनएस से कहा, "मेरी सास मेरे पति के लिए प्रेरणा की बहुत बड़ी स्रोत थीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications