अफगानिस्तान के 50 ड्रग माफिया पेंटागन की हिट लिस्ट में

वाशिंगटन, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में अमेरिकी ड्रग निरोधी नीति में एक बड़े बदलाव का संकेत करते हुए पेंटागन ने अफगानिस्तान के 50 ड्रग माफिया को अपनी हिट लिस्ट में शामिल किया है। इन ड्रग माफिया पर तालिबान से संबंध रखने का संदेह है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिका के सैन्य योजनाकारों का कहना है कि ड्रग से आने वाले धन को तालिबान के पास जाने से रोकना जरूरी है।

सैन्य योजनाकारों ने सीनेट को बताया है कि इन नामों को हिट लिस्ट में शामिल किए जाने के पूर्व दो विश्वसनीय सूत्रों और ठोस अतिरिक्त सबूत की जरूरत होती है। योजनाकारों ने कहा है कि जो लोग आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हीं को निशाना बनाया जाएगा।

सीनेट की विदेशी संबंधों पर एक समिति की रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया है कि 50 ड्रग माफिया अफगानिस्तान के उन 367 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें या तो गिरफ्तार करना है या उन्हें मार डालना है।

विश्लेषकों का कहना है कि हिट लिस्ट के खुलासे से अफगानिस्तान स्थित अमेरिकी मिशन के स्वाभाव को लेकर सार्वजनिक आलोचना शुरू हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+