सोनिया ने लगाया चौपाल, मंदिर भी गईं (लीड-1)

औचक भ्रमण पर मंगलवार को सोनिया सबसे पहले लालगंज क्षेत्र के सराय डिगोहा गांव पहुंची। वहां उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं। उसके बाद वह केशरुआ, नरपतगंज, भीरा गोविंदपुर, कोड़वल, लाल साहब का पुरवा, बदई का पुरवा और ऐहार गांव गईं और वहां जनसामान्य से मिलकर नरेगा का जायजा लिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने जिन गांवों का दौरा किया, नरेगा के तहत वहां हो रहे विकास कार्यो का जायजा लिया और सूची मंगवाकर एक-एक करके सभी मजदूरों से मिलीं और भुगतान की जानकारी ली। इस दौरान कई गावों में उन्हें शिकायतें भी मिली।

इस दौरान सोनिया ने लालगंज-रायबरेली मार्ग पर स्थित बालेश्वर मंदिर (शवि मंदिर) में पूजा अर्चना की। उन्होंने चारों तरफ से घूमकर मंदिर का जायजा भी लिया। यहां से वह सीधे रायबरेली स्थित इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) अतिथि गृह रवाना हो गईं।

इससे पहले आज सुबह उन्होंने आईटीआई अतिथि गृह में अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने उन्हें जिले में बिजली संकट की समस्या से अवगत कराया।

इसके बाद उन्होंने रायबरेली स्थित फिरोज गांधी इंजीनियंरिंग कॉलेज के एक छात्रावास का उद्घाटन किया। यहां से वह बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लालगंज क्षेत्र के सराय डिगोहा गांव के औचक भ्रमण पर निकल गईं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अचानक किसी भी क्षेत्र के गांवों का दौरा करने के पीछे सोनिया का मकसद अपने क्षेत्र की जनता से सीधे रूबरू होकर विकास कार्यो की जमीनी हकीकत जानना है।

कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस को बताया कि सोनिया आज रात जिले के ऊंचाहार स्थित नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (एनटीपीसी) के अतिथि गृह में विश्राम करेंगी और सुबह यहीं से क्षेत्र के गांवों के औचक भ्रमण पर निकलेंगी। सोनिया गांधी 12 अगस्त तक अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+