अमेरिकी ड्रोन हमले में पाकिस्तान में 12 आतंकी ढेर (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दक्षिणी वजीरिस्तान के लाधा इलाके के पास कानी गुराम गांव में स्थित एक प्रशिक्षण शिविर पर ड्रोन से दागी गई दो मिसाइलें आकर गिरीं।

एक खुफिया अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर को एक स्थानीय आतंकी नेता जंगी खान बर्की चला रहा था।

अधिकारी ने कहा, "12 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं।" अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या अधिक हो सकती है, क्योंकि मिसाइल हमले के समय शिविर में बड़ी संख्या में बैतुल्लाह महसूद के समर्थक उपस्थित थे।

यह हमला ऐसे समय में किया गया है, जब महसूद के बुधवार को एक ड्रोन हमले में मारे जाने को लेकर दावे-प्रतिदावे किए जा रहे हैं।

पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि खुफिया रिपोर्टो के अनुसार महसूद अपनी पत्नी सहित हर हाल में मारा गया है, लेकिन महसूद के सहयोगी सरकार के इस दावे का खंडन कर रहे हैं।

पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि सरकारी एजेंसियां महसूद की मौत से जुड़े ठोस सबूत जुटाने में जुटी हुई हैं।

मलिक ने कहा, "जैसे ही हमें इस बारे में कोई ठोस सबूत प्राप्त होता है, हम उसे सार्वजनिक कर देंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+