मॉन्सटर, आईटीसी ग्रामीण रोजगार पोर्टल लाएंगे
दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में मंगलवार को कहा कि वेबसाइट का नाम रोजगारदुनिया डॉटकॉम रखा गया है।
वेबसाइट उद्योग जगत को ग्रामीण प्रतिभाओं को हासिल करने का एक मंच उपलब्ध कराएगी।
मॉन्सटर डॉट कॉम के प्रबंध निदेशक (भारत, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया) संजय मोदी ने कहा, "हमारा मानना है कि रोजगार दुनिया डॉट कॉम एक उत्प्रेरक के रूप में काम करेगी और सरकार के देश के समग्र विकास के लक्ष्य में एक महती भूमिका निभाएगी।"
उन्होंने आईटीसी ई-चौपाल के माध्यम से इसे नौ राज्यों के 40,000 गांवों में उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई।
आईटीसी के कृषि व्यापार विभाग के प्रमुख एस. शिवकुमार ने कहा कि ई-चौपाल की ग्रामीण पहुंच का मॉन्सटर इंडिया के साथ साझा करने से कंपनी काफी खुश है।
रोजगार दुनिया डॉट कॉम को अंग्रेजी और हिंदी में जारी किया जाएगा। बाद में पोर्टल को अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications