हवा में ईंधन भरने वाले 4 विमान हासिल करेगी पाक वायु सेना
भारत ने इस प्रकार की क्षमता छह साल पहले हासिल कर ली थी।
हवा में ईंधन भरने की क्षमता को अत्यधिक महत्वपूर्ण बताते हुए पीएएफ के अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल कमर सुलेमान ने रक्षा पत्रिका 'जेंस डिफेंस वीकली' से कहा कि पाकिस्तान को मिलने वाली यह एकदम नई क्षमता है।
भारत के तीन एयरबोर्न वार्निग एंड कंट्रोल सिस्टम्स (अवाक्स) विमानों को हासिल करने के बारे में सुलेमान ने कहा कि वर्ष 2011 और 2012 में वह ऐसे चार चीनी विमान हासिल करेंगे।
सुलेमान ने 126 मध्यम बहुउपयोगी लड़ाकू विमानों को हासिल करने की भी इच्छा जताते हुए कहा कि पाकिस्तान के लिए यह आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना के 126 अत्याधुनिक लड़ाकू विमान हासिल करने की योजना का उनको पता है और यह चिंताजनक है। इस खतरे से निपटने के लिए हमें भी ऐसे ही 126 विमानों की आवश्यकता है।
चीन के साथ संयुक्त रूप से बनाए जा रहे जेएफ-17 थंडर जेट लड़ाकू विमानों के बारे में पूछे जाने पर सुलेमान ने कहा कि पीएएफ की योजना ऐसे 250 विमानों को अपने बेड़े में शामिल करने की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications