स्वतंत्रता दिवस के पहले हाई अलर्ट

मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि नई दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद की पुलिस को आतंकवादी हमले की आशंका की खुफिया रिपोर्ट मिलने के आधार पर अलर्ट रहने को कहा गया है।

गृह मंत्रालय ने तीनों शहरों की पुलिस से बाजारों, रेलवे स्टेशनों, सिनमा हॉलों, महत्वपूर्ण इमारतों और भीड़भाड़ वाले अन्य महत्वपूर्ण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने को कहा है।

इस बीच अमेरिका ने भी भारत में रहने वाले अपने नागरिकों को संभावित हमलों के मद्देनजर चेतावनी दी है। एक सुझाव जारी करते हुए अमेरिका ने भारत में रहने वाले अपने नागरिकों से कहा है, "स्वतंत्रता दिवस व अन्य आयोजनों के मद्देनजर भारत में आतंकवादी हमलों की आशंकाएं बढ़ रही है। ऐसे में सभी को सचेत रहना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+