रेलगाड़ी से कटकर 4 स्कूली बच्चों की मौत
जिले के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह ने आईएएनएस को बताया कि हादसा दोपहर करीब ढाई बजे चांदा थाना क्षेत्र के सिधौली गांव में हुआ, जहां पांच स्कूली बच्चे रेलवे लाइन पार करने के दौरान वाराणसी से दिल्ली जा रही समर स्पेशल रेलगाड़ी की चपेट में आ गए और चार की मौके पर ही मौत हो गई।
सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लड़कियां और एक लड़के की मौत हुई है, जबकि एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि सभी बच्चे पास के ही निजी स्कूल संत कबीर शिक्षण संस्थान में पढ़ते थे और उनकी उम्र छह से चौदह वर्ष के बीच थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications