मेरे पति नहीं मैं विदेश मंत्री हूं: हिलेरी (लीड-1)
हिलेरी आम तौर पर खुद को सामान्य रखने में माहिर हैं लेकिन सोमवार रात एक छात्र द्वारा कांगो सरकार व चीन के बीच हाल ही में हुए व्यापार समझौते के बारे में उनके पति बिल क्लिंटन के विचार पूछे जाने पर वह सार्वजनिक मंच पर अपना धैर्य खो बैठीं।
हिलेरी ने गुस्से से कहा, "तुम चाहते हो कि मैं तुम्हें अपने पति के विचार बताऊं। विदेश मंत्री मैं हूं, मेरे पति नहीं।"
हिलेरी अफ्रीकी देशों के अपने दौरे पर एक सप्ताह पहले केन्या पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बेहतर प्रशासन, मानवाधिकारों और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई कूटनीतिक व राजनयिक पहल किया था, लेकिन पत्रकारों ने उनसे केवल पति क्लिंटन के उत्तर कोरिया मिशन के बारे में सवाल पूछे।
उल्लेखनीय है कि बिल क्लिंटन ने उत्तर कोरिया में 12 वर्ष की कैद की सजा पाई दो महिला पत्रकारों लारा लिंग और इयूना ली को हाल ही में रिहा कराया है।
केन्या, दक्षिण अफ्रीका और अंगोला के बाद हिलेरी कांगो पहुंची हैं। उनके नाइजीरिया, लाइबेरिया और केप वर्डे का भी दौरा करने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications