टाटा मोटर्स ने की जगुआर-लैंड रोवर के लिए धन की व्यवस्था
टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा, "हम जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के लिए धन उपलब्ध कराने के बारे में व्यावसायिक बैंकों के साथ चर्चा कर रहे हैं। बीते महीनों में इनमें से कई के साथ सफल वार्ता हो चुकी है और आने वाले सप्ताहों में अन्य के साथ वार्ता की जाएगी।"
टाटा मोटर्स ने फोर्ड मोटर्स से जेएलआर ब्रांड का अधिग्रहण 2.3 अरब डॉलर में मार्च 2008 में किया था। वैश्विक आर्थिक संकट के कारण महंगी कारों की मांग में आई कमी के कारण कंपनी के सामने गंभीर वित्तीय संकट पैदा हो गया।
बेलआउट पैकेज को लेकर जेएलआर और टाटा की ब्रिटिश सरकार के साथ बातचीत हो रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications