पाकिस्तान अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : गिलानी
पाकिस्तान में पहली बार मनाए जा रहे अल्पसंख्यक दिवस पर अपने संदेश में गिलानी ने कहा,"अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की छिटपुट घटनाएं हमारे लिए बड़ी चुनौती हैं। परंतु हम में से हर व्यक्ति इस बारे में पक्का यकीन होगा कि ऐसी घटनाएं पाकिस्तान के विकास और वृद्धि को अस्थिर करने की साजिश का हिस्सा हैं।"
गिलानी ने कहा कि राष्ट्रपिता के 11 अगस्त 1947 के ऐतिहासिक भाषण के आधार पर पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों को संविधान से मिले अधिकार उनकी सरकार के कार्यकाल में पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह पंजाब प्रांत के गोरजा कस्बे में कुरान का कथित अपमान करने की घटना पर भड़के सांप्रदायिक दंगों में सात ईसाइयों की हत्या कर दी गई।
यह मामला पाकिस्तान की संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में भी उठा और सदन ने चार अगस्त को सर्वसम्मति से स्वीकृत एक प्रस्ताव के माध्यम से हमलों की निंदा करते हुए इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications