शेयर बाजारों में वृद्धि, सेंसेक्स मे 65 अंकों की बढ़त (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद के मुकाबले 64.82 अंकों (0.43 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 15,074.59 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,218.65 के ऊपरी और 14,864.23 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 9.39 अंकों की गिरावट के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' पिछले बंद के मुकाबले 33.70 अंकों (0.7 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 4,471.35 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,510.80 के ऊपरी और 4,398.90 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 2.65 अंकों की गिरावट के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 58.94 अंकों (1.10 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,399.42 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 33.19 अंकों (0.55 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,106.22 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान वाहन उद्योग, रियल्टी, धातु और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। वाहन उद्योग के शेयर मूल्यों में 3.07 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्यों में 2.14 प्रतिशत, धातु क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.0 प्रतिशत और हेल्थकेयर के शेयर मूल्यों में 0.95 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1356 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई,1282 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications