9 मंजिली इमारत से गिरकर भी महफूज है 3 वर्षीय सिहू

सिंगापुर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। कहते हैं 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय'। सिंगापुर में मंगलवार को हुई एक अभूतपूर्व घटना ने उस समय बरबस ही इस कहावत को सबके मुंह पर ला दिया, जब तीन साल का एक बच्चा नौ मंजिले फ्लैट से गिरने के बावजूद बच गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अखबार स्ट्रेट टाइम्स के हवाले से यह खबर दी है। उसके मुताबिक, "पार्क सिहू नाम का एक बच्चा अपने फ्लैट के कमरे में खिड़की किनारे बिछे बिस्तर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था तभी वह अचानक खिड़की से नीचे गिर पड़ा। इस दौरान बच्चे की दो बड़ी बहनें भी वहीं कमरे में मौजूद थी लेकिन दोनों ही अपने-अपने कामों में मशगूल थीं।"

गिरने के बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। उस वक्त लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब लोगों ने उसे जीवित पाया। उसके चेहरे पर कटने के कुछ निशान हैं और उसकी कुहनी टूट गई है।

बच्चा फिलहाल अपनी मां से बातें कर रहा है। बच्चे की मां ने कहा, "भगवान ने ही उसे बचाया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+