सूखे की स्थिति गंभीर लेकिन घबराने की जरूरत नहीं : मुखर्जी
नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि देश के 626 जिलों में से 161 सूखे की चपेट में हैं लेकिन लोगों को इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।
आय कर प्रशासन के अधिकारियों के एक वार्षिक सम्मेलन के मौके पर मुखर्जी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "161 जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया गया है। जहां तक बुआई की बात है तो इसमें 20 फीसदी की कमी आई है।"
उन्होंने सचेत करते हुए कहा, "मानसून की स्थिति अब भी अनिश्चित है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप सभी जाएंगे और सूखा, सूखा चिल्लाएंगे और इसका नकारात्मक असर होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications