पति बारे में छात्र के सवाल पर भड़कीं हिलेरी
हिलेरी आम तौर पर खुद को सामान्य रखने में माहिर हैं लेकिन सोमवार रात एक छात्र के कांगो सरकार से हाल में चीन के एक व्यापार समझौते के बारे में उनके पति बिल क्लिंटन के विचार पूछने से वह सार्वजनिक मंच पर अपना धैर्य खो बैठीं।
हिलेरी ने गुस्से से कहा,"तुम चाहते हो कि मैं तुम्हें अपने पति के विचार बताऊं। विदेश मंत्री मैं हूं, मेरे पति नहीं।"
हिलेरी अफ्रीकी देशों के अपने दौरे पर एक सप्ताह पहले केन्या पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बेहतर प्रशासन,मानव अधिकारों और व्यापार को बढ़ावा दिया और केवल अपने पति के उत्तर कोरिया के मिशन के बारे में पत्रकारों के सवालों का सामना किया।
उल्लेखनीय है कि उनके पति पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने उत्तर कोरिया में 12 वर्ष की कैद की सजा पाई दो महिला पत्रकारों को हाल ही में रिहा कराया है।
केन्या,दक्षिण अफ्रीका और अंगोला के बाद हिलेरी कांगो पहुंची हैं। उनके नाइजीरिया, लाइबेरिया और केप वर्डे का भी दौरा करने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications