गांवों के औचक भ्रमण पर निकलीं सोनिया

सोनिया ने मंगलवार सुबह सबसे पहले आईटीआई अतिथि गृह में अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने उन्हें जिले में बिजली संकट की समस्या से अवगत कराया।

उसके बाद उन्होंने रायबरेली स्थित फिरोज गांधी इंजीनियंरिंग कॉलेज के एक छात्रावास का उद्घाटन किया। यहां से वह बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के गांवों के औचक भ्रमण पर निकल गईं।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अचानक किसी भी क्षेत्र के गांवों का दौरा करने के पीछे सोनिया का मकसद अपने क्षेत्र की जनता से सीधे रूबरू होकर विकास कार्यो की जमीनी हकीकत जानना है।

सूत्रों के मुताबिक सोमवार की तरह सोनिया आज भी विधानसभावार गांवों का दौरा करेंगी और चौपाल लगाकर लोगों से उनकी समस्याएं सुनेंगी।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को रायबरेली दौरे के पहले दिन 17 दलित बहुल गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+