दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली में मंगलवार दोपहर 2.30 बजे 41.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस कारण दिन में तापमान छह डिग्री गिरकर 25.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
सफदरजंग स्थित मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में दक्षिण पश्चिम मानसून का असर देखा गया। अगले दो-तीन दिनों में और बारिश की उम्मीद है।"
बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं कुछ लोग जलजमाव को लेकर भी चिंतित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications