स्वाइन फ्लू पर आईएएस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे आजाद
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "स्वास्थ्य मंत्री विभिन्न मंत्रालयों के लगभग 35 संयुक्त सचिवों और अतिरिक्त सचिवों के साथ बैठक करेंगे और उन्हें स्वाइन फ्लू के बारे में बताएंगे।"
अधिकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के बाद ये अधिकारी विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलने जाएंगे और स्वाइन फ्लू के बारे में राज्यों की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के बाद इस बारे में उनसे चर्चा करेंगे।
इस बारे में राज्यों को पत्र भेजने के बाद भी कोई खास असर नहीं होता देख आजाद ने बैठक बुलाने का फैसला लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications