अलगाववादी नेता की पहली बरसी पर घाटी बंद
हुर्रियत के नरमपंथी गुट से संबंधित पीपुल्स लीग के प्रमुख शेख अब्दुल अजीज और अन्य तीन लोग पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद की ओर मार्च का नेतृत्व करते वक्त पुलिस गोलीबारी में मारे गए थे।
पिछले वर्ष अमरनाथ भूमि विवाद के दौरान मार्च का आह्वान फल उत्पादकों के संघ ने किया था।
मंगलवार को घाटी में बंद से जनजीवन प्रभावित हुआ। सभी व्यावसायिक और शिक्षण संस्थान बंद रहे। वहीं सरकारी कार्यालयों में बंद का असर देखा गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ अलगाववादी नेताओं को हिरासत में ले लिया।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भूमि आवंटन के मुद्दे पर राज्य में दो महीने तक विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसमें 50 से अधिक लोग मारे गए थे और सैंकड़ो घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications