मलेशियाई कोच स्वाइन फ्लू के लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती (लीड-2)
जर्मी जेन को आंध्र प्रदेश चेस्ट हॉस्पिटल में अलग वार्ड में रखा गया है और उनके नमूने जांच के लिए भिजवा दिए गए हैं। यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजकों ने दी।
आयोजक समिति के निदेशक और भारतीय टीम के कोच पुलेला गोपीचंद ने आईएएनएस को बताया, "डबल्स के कोच ने कल शाम गले में दर्द की शिकायत की थी। उनके नमूने जांच के लिए भिजवा दिए गए हैं। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। हम हर तरह की ऐहतियात बरत रहे हैं।"
राज्य में कोई जांच केंद्र नहीं होने की वजह से उनके नमूने दिल्ली के राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान भिजवाए गए हैं। जांच रिपोर्ट बुधवार तक मिलने की उम्मीद है।
सिंगापुर के एक खिलाड़ी को भी अस्वस्थता की वजह से सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं हैं।
आंध्र प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 76 मामले सामने आए हैं। आयोजन स्थल पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों को सोमवार रात मास्क पहने देखा गया।
सोमवार शाम से शुरू हुई छह दिन की प्रतियोगिता में 42 देशों के 250 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इंग्लैंड की टीम सुरक्षा कारणों से पहले ही इस प्रतियोगिता से हट चुकी है।
देश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पिछले उत्सवों, खेलों, धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों को हतोत्साहित करने और यदि संभव हो तो रद्द करने की सलाह दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*