अमेरिकी ड्रोन हमले में पाकिस्तान में 8 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 11 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र में अमेरिकी ड्रोन हमले में आठ आतंकवादी मारे गए।
यह जानकारी मंगलवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने दी।
डॉन न्यूज ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि अफगानिस्तान से सटे कानिग्राम गांव के प्रशिक्षण केंद्रों पर अमेरिकी चालकरहित विमान ने मिसाइले दागीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications