अवैध प्रवासियों के लिए नागरिकता को लेकर नियमों में होगा सुधार : ओबामा

वाशिंगटन, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वर्ष 2010 में लागू होने वाले कानून में अवैध प्रवासियों को नागरिकता देने का रास्ता उपलब्ध कराने के साथ ही अमेरिकी आव्रजन नियमों में सुधार का वादा किया है।

मेक्सिको के राष्ट्रपति फिलीप काल्डेरॉन और कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के साथ एक बैठक के बाद सोमवार को मेक्सिको में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ओबामा ने कहा, "हमारे पास एक टूटी-फूटी आव्रजन व्यवस्था है। कोई भी इससे इंकार नहीं कर सकता।"

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में 1.19 करोड़ अवैध प्रवासियों में मेक्सिको के लोगों का अनुपात सबसे अधिक 60 प्रतिशत है। भारतीय इसमें सबसे तेजी से बढ़ता समूह हैं। अमेरिका में इस समय 270,000 अवैध भारतीय प्रवासी हैं। अमेरिका के होमलैंड सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2000 के बाद से इसमें 125 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मेक्सिको के लोगों की तुलना में भारतीय प्रवासियों की संख्या कम है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अवैध भारतीय प्रवासियों का अधिकांश हिस्सा उच्च कौशल वाले कर्मचारियों का है। अन्य देशों के अवैध प्रवासियों में अधिकांश लोग निम्न कौशल वाले रोजगार में शामिल होते हैं।

ओबामा ने कहा कि आव्रजन सुधार के लिए हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स और सीनेट के साथ होमलैंड सुरक्षा मंत्री जेनेट नेपोलिटानो की चर्चा आरंभ हो चुकी है। उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक एक कानून का मसौदा तैयार हो जाएगा। हाउस और सीनेट इस पर सहयोग करने के लिए पहले से ही तैयार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+