छत्तीसगढ़ में पुलिस ने छह नक्सलियों को मारा (लीड-1)
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमने नक्सलियों के एक शिविर पर हमला बोला था। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस बल के जवानों तथा नक्सलियों के बीच सोमवार से मंगलवार सुबह तक मुठभेड़ चली। अंतत: हम छह नक्सलियों को मार गिराने में सफल हुए।"
उन्होंने कहा कि पुलिस ने मारे गए नक्सलियों का शव बरामद कर लिया है। सुरक्षाकर्मी पूरे इलाके की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस को मुठभेड़ स्थल से भारी सख्या में गोली, बंदूक, हेंड ग्रेनेड और असलहें बरामद मिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications